लाशों को

चाहे जितना दुत्कारो

चीखो,

काटो,

मारो

क्या फर्क पड़ता है?


मौत का कब्र ही बसेरा है

तुम कितने ही

महलों को

सोने

चांदी

जेवरातों से

सजा लो संवारो

क्या फर्क पड़ता है?


जिन्दगी की आपाधापी के बीच

अचानक से खत्म ही होना है

फिर कितना भी जिस्मों को

चमका लो

नहा लो

सीना फुला लो

क्या फर्क पड़ता है?