कुछ रिश्ते सबसे अपने होते हैं,
न मांगते हैं कुछ
न अहसान जताते हैं,
बस दुआओं से झोली भर जाते हैं
कुछ रिश्ते बहुत खरे होते हैं
क्या दिया क्या लिया
कोई नाप तोल नहीं,
चाहे प्यार हो, नाराज़गी
फिर भी हर हाल में निभाते है
कुछ रिश्ते इतने ख़ामोश होते हैं, कि
शोर नही मचाते अपने होने का, पर
जब भी दुःख की घड़ी हो
बिन कहे दर्द बांट, जीने का हौंसला देते हैं
कुछ रिश्ते साथ में कही नज़र नही आते हैं,
पर इतने रूहानी होते
कि ताउम्र रूह में बसते हैं,
सांसों को जीवन देते हैं कुछ रिश्ते…
