कोई कितनी भी सवार ले सूरत

सादगी अलग चमकती है

साज श्रृंगार से लाख हो प्रभावित

सादगी मन में कुछ अलग ही बसती है

सादगी अलग चमकती है।

जो छुपा ले अपनी कमियां

वो क्या सुंदरता

जो कमी भी आत्मविश्वास से भरी रहती है

सादगी अलग चमकती है।

बाहर से कितना भी अच्छा संवार लो

परत जरूर हटती है

जो मन को बनाएं सुंदर, प्राकृतिक सुंदरता पाएं

वो खुबसूरती सबको ना मिलती है

सादगी अलग चमकती है।