यह पैसा यह रुतबा,

कुछ भी ना तेरे काम आएगा,

यह भरे संदूक बैंक बैलेंस सब,

यही धरा का धरा रह जाएगा,

अपनी अकड़ अपना अभिमान,

सब तू यही छोड़ कर जाएगा,

कर्म की गठरी बाँध ले कस कर,

बस वही तू साथ ले जाएगा,

कुछ भी ना तेरे काम आएगा,

यह पैसा यह रुतबा।