मेरे कंधे पर बैठा मेरा बेटा, जब मेरे कंधे पर खड़ा हो गया
मुझी से कहने लगा, देखो पापा मैं तुमसे बड़ा हो गया
मैंने कहा, बेटा इस खुबसूरत गलतफहमी में भले ही जकडे रहना
लेकिन मेरा हाथ पकडे रहना, जिस दिन ये हाथ छुट जायेगा
बेटा तेरा ये रंगीन सपना टूट जाएगा, दुनिया वास्तव में इतनी हसीन नहीं है
देख तेरे पांव तले अभी जमीन नहीं है, मैं तो बाप हूँ बेटा बहुत खुश हो जाऊंगा
जिस दिन वास्तव में तू मुझसे बड़ा हो जाएगा
मगर बेटे कंधे पर नहीं जब तू जमीन पर खड़ा हो जायेगा
ये बाप तुझे अपना सब कुछ दे जाएगा, और तेरे कंधे पर दुनिया से चला जाएगा।
न हो तो रोती हैं जिदे, ख्वाहिशों का ढेर होता हैं,
पिता हैं तो हमेशा बच्चो का दिल शेर होता हैं।
इस मतलब भरी दुनिय में वो बेमतलब की कविताओ का सार है
जिनको अपने सपनों को छोड़कर मेरे सपनों से प्यार है
वो मेरे पिता मेरे पहले प्यार है
वो इस छोटी सी दुनिया में मेरा अनंत संसार है।
कंधो पर झुलाया कंधो पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खुबसूरत बन पाया।