कल की बात कुछ और थी,

आज की बात कुछ और है,

कल की सुबह कुछ और थी,

आज की सुबह कुछ और है,

जो पुराना था वो कल था,

आज सब नया नया है,

पुराने को पुराना ही रहने दो,

स्वागत करो नए का नया जो आज है,

बीता कल बीत गया,

आने वाला कल कैसा होगा इसका अभी पता नही,

आज मे ही आस रखो विश्वास रखो,

बाकी सब रब पर छोड़ दो,

आज की बात कुछ और है,

कल की बात कुछ और थी।