कहते रहे समय के पहिये चलते रहिये !


धाराओं में कभी न बहना

हाँ प्रतिरोध पड़ेगा सहना


हँसकर सहिये

चलते रहिये

कहते रहे समय के पहिये


भावुकता अवरोध बनेगी

प्यार बनेगी क्रोध बनेगी

किन्तु न ढहिये

चलते रहिये

कहते रहे समय के पहिये


जो भी थके झुके दिख जायें

पथ में कहीं रुके दिख जायें


उनसे कहिये

चलते रहिये

कहते रहे समय के पहिये