गिले शिकवे, सब तुम्हीं से,
प्यार भी तो है तुम्हीं से
तुनक जाना फिर मनाना,
खास है कुछ जिंदगी में..
हार मेरी, जीत तेरी,
क्या फरक जब तू ही मेरी,
तू मेरी बंशी मैं तेरी तान हूं,
भूल ना जाना मैं तेरी जान हूं..
जिंदगी जितनी भी हो,
बस प्यार से अभिसिक्त हो,
क्या पता कल हम न हो,
यादें हमारी हो तुम्हें कुछ गम न हो..
बीत जाए जो उसे बस भूल जाना,
आज को कल के लिए,
बस यूं ना गंवाना,
मंजिलों की ओर बस बढ़ते ही जाना..
तुम मुझे पावोगी महकी वादियों में,
खिलखिलाती हंसी में,हर खुशी में,
मैं मिलूंगा मोड़ पर उस जिंदगी के,
जो हमारी है, नहीं केवल तुम्हारी..
फिर नई दुनिया नए सब लोग होंगे,
हम वहीं होंगे, वहीं तुम रूपवंती,
साथ है शाश्वत नहीं एक जनम का,
मैं तुम्हे फिर फिर मिलूंगा सौ जनम तक..
