झूठ दिखावा चापलूसी का ही ज़माना है,

जो माहिर हो गया इन कलाओं मे,

ज़माना भी उसी का दिवाना है,

सच बेचारा कोने मे खड़ा आँसू बहा रहा है,

नही सीखा चापलूसी ना ही दिखावे की कला,

वह तो सदा सही को सही,

गलत को गलत ही कहता आ रहा है,

बुरा बन चुका है ज़माने की नज़रों मे,

धक्के ठोकरें ही खा रहा है,

मगर उसूलों का बड़ा ही पक्का है,

कभी हार नही मानेगा,

उसने तो बस इतना ही सीखा है,

जीतता सदा सच ही है,

मगर आज की दुनिया मे,

झूठ का ही बोलबाला है,

मैने तो बस इतना ही जाना है,

जीवन पथ पर चलते चलते।