जिद हो मंजिल पाने की

असंभव को संभव कर दिखलाने की

राह की हर बाधा से टकराने की

विपरीत परिस्थितियां सह जाने की

जिद हो नकरात्मक भावों से लड़ने की

दिल में मजबूत इरादे भरने की

किसी भी मुश्किल से न डरने की

हर हाल में लक्ष्य हासिल करने की

जिद हो जो ठान लिया वो करना है

मंजिल से पहले नही रुकना है

कर्मो से भाग्य बदलना है

किस्मत के आगे नहीं झुकना है

जिद हो न थके कदम न रुके कदम

बुलंद हौसला रखें हर दम

बन जाएं मिसाल जमाने की

जिद हो कुछ ऐसा कर जाने को

बन जाएं मिसाल जमाने की