जी लो ज़िंदगी उम्र रहते,

इससे पहले की उम्र भी आँखें दिखलाने लगे,

और कहे तुमसे,

देखो मेरी क्या हालत बना डाली तुमने,

अब तुम मुझे जीना चाहते हो,

जब कब्र मे पाँव लटकाए बैठे हो,

पहले कहाँ तुम गुम थे,

काश थोड़ा ही वक्त निकाला होता,

इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी से,

उम्र हूँ वक्त के साथ ढल जाऊँगी,

इतना तो जाना होता,

अब कैसा पछतावा अब क्यों है आहें भरना,

वक्त बीतता है साथ चल देती है उसके उम्र भी,

यह बात यूँ ही नहीं लिख रही हूँ,

उम्र ने सिखलाई है यह बात मुझे,

जी लो ज़िंदगी उम्र रहते।