जी करता है,

पंछी बन उड़ जाऊँ..

नीले अंबर में

जहाँ ना कोई सरहद हो

ना रंजिशों की दीवारें हो,

बस पंख फैलाए उड़ती जाऊँ

और चूम लूँ नीले अंबर को|

जी करता है,,

नाप लूँ गहरे सागर को

तो कभी बन रेगिस्तान की रेत

उड़ चलूँ गर्म हवाओं संग

बनाऊँ अपनी अलग एक दुनिया

और बाँध लू अपने जीवन को

मै अपनी मुट्ठी में|

क्योंकि ना भाता

मुझको दाना पानी

ना सोने के पिंजरों का घर

और ना बनना सोने की चिड़िया मुझको

बस पंक्षी बनी रहूँ मै उनमुक्त

बस पंक्षी बनीं रहुँ मै उनमुक्त..