सुना है इश्क गुड़ से भी मीठा होता है,
होता होगा हमने तो बस सुना ही है,
वैसे एक बात पूछती हूँ,
यह इश्क होता क्या है यह क्या बला है,
जीवन मे रोज़मर्रा के इतने झमेले हैं आजकल,
किसे है इश्क करने की फुरसत यहाँ,
वैसे भी यह इश्क विश्क सब फिल्मों किस्से
कहानियों तक ही सीमित रह गया है,
अब इस गुड़ में भी असली मिठास कहाँ है,
सुना है इश्क गुड़ से भी मीठा होता है।
