हूं मैं गुलाब हर पंखुड़ी सुव्यस्थित सुवास से भरी
बिखरने पे भी नहीं होती अस्तित्व विहीन
प्रभात की पहली किरण सा निखरता रंग रूप
कांटो के साथ सुरक्षित जब वजूद पे पड़ती धूप
हर पंखुड़ी है अपने आप में इक अलग दास्तां
बिखर भी जाए तो तो बिखेरे खुशबू यहां वहां
बसंत का हो मौसम तो उपवन संग मुस्कुराऊं
हो पतझड़ तो मुस्कुराना सिखलाऊँ
बरखा की बूंदों सा ओस बन पंखुड़ी पे ठहर जाऊं
हर मौसम में जीना सिखलाऊं
विचारों की मधुरता शब्दों की स्निग्धता
गुलाब का सा अस्तित्व समेटे हुए
हर हाल में मुस्कुराती रही
