हँस तो रही हूँ

जो उदासी समेटे हैं अपने में

उसका क्या?

कुछ खास वजह भी नहीं

जो रातों की नींद उड़ी जा रही है

उसका क्या?

सोचती हूं, समेट लूं सबकुछ

लेकिन अगली बार सह ही ना सकूं

उसका क्या?

वक्त है, कट जायेगा

लेकिन अभी जो दुख हो रहा है

उसका क्या ?