गमों के दरिया मे डूबने से अच्छा है

मुस्कुराती लहरों से दोस्ती की जाए

किनारों को छू के वापस आना

और फिर जाना

इस कोशिश को ही तो

जिंदगी का संघर्ष कहते है

हौसले इतने बुलंद हों

कि शान से कह सकें कि

हम तो रेत के घरों मे भी

बिना बिखरे रहते हैं।