कितनी प्यारी आयी होली !

नभ में सुंदर प्यारी प्यारी,

चिड़ियों की निकल पड़ी टोली

चिड़ियों ने इधर उधर देखा

फिर चिड़ियाँ आपस में बोलीं

कितनी प्यारी आयी होली !

बच्चे गांव में दौड़ पड़े,

रंगों की भर भर के झोली,

बच्चों ने भी खेली होली

हम भी दादी माँ से बोले,

दादी हम भी खेलें होली

दादी माँ हँसकर के बोलीं

बेटा तुम भी खेलो होली

कितनी प्यारी आयी होली !

है प्यार बरसता फागुन में

बस हंसी ख़ुशी मृदु ठिठोली

स्वागत में बिखरा है बसंत

द्वारो पर सुंदर रंगोली

कितनी प्यारी आयी होली !