वह घर भी मंदिर होता है,
जिस घर मे सतकर्म होता है,
जिस घर मे बड़ों का आदर होता है,
छोटों को लाड़ दुलार स्नेह मिलता है,
नारी का सम्मान होता है,
आतिथि का सत्कार होता है,
अन्न की बरबादी नही होती,
रसोई मे पका भोजन,
केवल भोजन नही प्रसाद होता है,
वह घर मंदिर समान ही होता है,
वह घर भी मंदिर होता है।
