अंधियारी सी रात में उत्सव हुआ है
जगपालन का देखो आगमन हुआ है
कोई जाके बंधाओ देवकी को धीर
गाओ री सखीरी मंगल गीत
वसुदेव चले हैं यमुना की धारा
यमुना ने भी चरणों को पखारा
पहुंचे है गोकुल नही रैना गई बीत
गाओ री सखीरी मंगल गीत
यशोदा के घर जाके बजी है बधाई
हर्षित हैं मन सब जन्म लियो है कन्हाई
जग उठी गोपियों की पावन प्रीत
गाओ री सखीरी मंगल गीत
झूम रहे ग्वाल बाल झूमे नंद बाबा
संगम संजोए आई बरसाने से राधा
बज उठी बंशी कदम के तीर
गाओ री सखीरी मंगल गीत
आए हैं मेरे मन के मीत
