बादलों सा उड़ता मन
जा पहुंचा असमान में
हौसलों की परवाज दे
वो खुश हुआ मेरी मुस्कान में
ख्वाहिशें थी धुंधली धुंधली
पलकों पे थे आंसुओं के मोती
बनके बारिश सिमट गए
ज्यों सीप में हो प्यारा मोती
हल्की हल्की मंद पवन
मन को यों बहलाने लगी
अपनी मस्ती से मुझको मिलवाने लगी
पंछी रूप में ले के आया
एक प्यारा सा संदेश
काले बादल बरस जायेंगे
सज जायेगा इंद्रधनुष सा वेश
भींग मेरे मन आज तू इतना
सर से पांव तक हो जाएं सराबोर
मोर पंख सी बना तूलिका
लिख दे जीवन में नई भोर
ले आंखो में नए स्वप्न
दिल खोया नई उड़ान में
