धड़के तू ही तू दिल विच्च मेरे

मैं तुझमें लहरावां,

तेरे नाल ऐसे जुड़ जावां रे माही

तेरे नाल ऐसे जुड़ जावां।


ज़ुल्फ़ संवारे बार-बार जो

बहती हवा बहकाए उसे,

यादें समेटे झोंके आकर

मन्द-मन्द हंसाये तुझे,

बनके कलाई दी चूड़ी तेरी मैं तैनू झनकावां,

तेरे नाल ऐसे जुड़ जावां रे माही

तेरे नाल ऐसे जुड़ जावां।


मुस्काए मुझमें कली बन तू

बन फूल महकूं मैं तुझमें,

लचके कमर तेरी डाल-सी

पत्तों-सा झूमूं मैं तुझमें,

चाल विच माही तेरी डगर में मैं ही मैं बलखावां,

तेरे नाल ऐसे जुड़ जावां रे माही

तेरे नाल ऐसे जुड़ जावां