जो मिला है उसमे संवर कर देख लेते है।

पूरा ना सही थोड़ा बसर कर देख लेते है।

के सबब इस थकन का चलो पूछ लेते है।

चलो कुछ देर चुप चाप बैठ कर देख लेते है।

के अक्सर हवाओं में उड़ते देखा है जिनको,

आज उन्हें भी ज़मीं पर उतार कर देख लेते है।

कौन कितना करीब है ये चुन कर देख लेते है,

चलो आज अपनों को परख कर देख लेते है..