चाहतों की बारिश हो ख्वाबों का जहां हो

प्यार से हसरतें संवरती जहां हो

खूबसूरत तन्हाई हो बिखरे नजारे हों

वादियों में गूंजते दिलों के तराने हो

आंखों से गुजरता सपनों का बादल हो

बदली ने आंखो में जैसे लगाया काजल हो

पायल की धुन पे चलती हवाएं हो

मौसम के रंगो में सिमटी फिजाएं हो

चांदनी रात के आंचल पे तारे हों

धरती पे बिखरे जैसे जुगनुओ के सितारे हों

चांद की खामोशी दिल में उतर जाती हो

मीठी सी नीद आंखो में संवर जाती हो

कल्पनाओं के पंख ले के उड़ के चलो चल दे वहां