बिटिया मेरी बिटिया,

तू मेरी सोन चिरैया,

तू मेरे दिल का टुकड़ा,

तू मेरी प्यारी गुड़िया,

तू है जादू की पुड़िया,

तू मेरे दिन का उजाला,

तू मेरी रातों का चंदा,

तू सर्दी की गुनगुनी धूप,

तू गर्मी की शीतल ब्यार,

तू मौसम की पहली बारिश,

तू नदिया की कल कल,

तू झरनों का मधुर संगीत,

तू ही तू है हर तरफ,

बिटिया मेरी बिटिया।