बड़ी भोली है ज़िंदगी,

इसे चालाकियाँ क्यूँ सिखला रहे हो,

रंग जाओ इसके रंग मे,

फिर देखो आ जाएगा जीने का मज़ा,

सीधी सादी राहों पर चलना पंसद है इसे,

कर तिकड़म बाजी इसे उलझाओ मत,

सादगी का लिबास ओढ़े,

बला की खूबसूरत लग रही ज़िंदगी,

दिखावे आडंबर का परिधान इसे पहनाओ मत,

प्यार बाँटती है प्यार चाहती है,

राग द्वेष नफरत फैलाओ मत,

रस भरी मीठी बोली है ज़िंदगी,

चाशनी इसकी रिसती रहने दो,

बड़ी भोली है ज़िंदगी।