आंसू में छिपा था मोती

इक प्यारी सी मुस्कान का

रंग था उसका इतना धूमिल

जैसे गम हो सारे संसार का

इक दिन अंजाने में

आंसू से वो मोती छिटक गया

जाके प्रकृति के आंचल मे वो सिमट गया

निखरा ऐसा उसका रूप

ज्यों बारिश की हो ठंडी धूप

इंद्रधनुष ने उसको देखा

बोला ये तो है मेरी रूपरेखा

अपने रंगों में उसे ढाल लिया

फिर तो जैसे उस मोती ने

अपना स्वर्णिम रूप संवार लिया

जितने आंसू थे आंखो में

सबको वो मोती भाया

प्यारा सा इक सपना देके

आंखो से खुल के मुस्कुराया