मुझको जब ऐसे देखती हो तुम,

कसमसाती है आरजू दिल में

ऐ ज़ादू भरी आँखों वाली सुन..

तुम ऐसे मुझे देखा ना करो..

फिर मैं कोई उम्मीद करूँ

फिर मुझे कोई अरमां हो

तुम शायद मेरी बन जाओ

फिर दिल को ऐसा गुमाँ हो

पर ऐसा ना हो तो अच्छा हैं

इन बातों में क्या रक्खा हैं

मुझ को ऐसी उम्मीद ना दो

ऐ ज़ादू भरी आँखों वाली सुन..

तुम ऐसे मुझे देखा ना करो..

फिर धड़कन में तुम बस जाओ

फ़िर कोई गजल मैं गाऊं

फिर चाँद में तुमको मैं देखूँ

फूलों में तुमको पाऊं

पर ऐसा ना हो तो अच्छा हैं

इसका अंजाम जो होता हैं

वो दर्द ही देता है दिल को

ऐ ज़ादू भरी आँखों वाली सुन..

तुम ऐसे मुझे देखा ना करो..