ऐ दिल क्यों हिसाब लगा रहा है,

कौन कौन गलत कौन कौन सही है,

सोच सोच कर अपनी परेशानी बढ़ा रहा है,

हर एक का चेहरा देख कर भी,

तू धोखा ही खाएगा,

हर एक ने अपने चेहरे पर,

एक चेहरा लगा रखा है,

तू चाहे कितना भी दिमाग खर्च कर डाल,

हल कुछ भी तू ना निकाल पाएगा,

हिसाब कहीं ना कहीं गड़बड़ा ही जाएगा,

ऐ दिल क्यों हिसाब लगा रहा है।