लाल किले पे तिरंगा
सड़क पे भारत माता की जय
और स्कूलो में विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा
क्या ? सिर्फ इतनी आज़ादी काफी है
क्या ? सिर्फ इतनी सी आज़ादी
के लिए वो जनेव्धारी
कंपनी बाग में अकेला
ब्रिटिश फ़ौज से लड़ गया था !
और वो 23 साल का सरदार
रंग दे बसंती गा के
फंसी चढ़ गया था !
क्या सिर्फ ढेर गज कपड़े के लिए
नेता जी ने हिटलर को आँख दिखाई थी !
अब समझना होगा
जहाँ आज़ादी का मतलब सिर्फ freedom लिखा है
वो सारे शब्दकोष बेअर्थ है !
इस देश में आज़ादी के एक या दो नही
एक सौ पैतीस कड़ोड़ अर्थ हैं !
आज़ादी वो है
जब पैरो को छालो का डर ना रहे,
और सच को सवालो का !
आज़ादी वो है
जब ना सपनों का दरख्त फलने से डरे
और ना टूटी हुई चपले डिज़ाइनर जूते के साथ चलने से !
आज़ादी वो है
जब झूके हुए सरो का मुक़द्दर बदल जाये
और झोपड़ों के दिल से हवेलियों का डर निकल जाये !
आज़ादी वो है
जब हौसलों की चिड़िया बाधाओ का पिंजारा तोड़ दे
और क ख ग - A b c से डरना छोड़ दे !
आज़ादी वो हैं
जब अमन की गीत गाते हुए गले से लहू ना आए
और अमरूदो के मौसम में बारूदो का बू ना आए !
कब तक इतिहास पर लगी धूल
माथे पर लगाते रहेंगे !
अमर जवान ज्योति को जलाये रखना है
तो उसके जड़ो में नया ईन्धन भरना होगा !
1947 का Subscription 2022 में Renew करना होगा !
बेख़ौफ़ जीना हमारा हक़ है
और ये हक बुनियादी है !
घबराओ मत.....
बढ़ते रहो.....
बस अगले मोड़ पर
थोड़ा-सा आगे आज़ादी है !
