उजला चमकता चेहरा
चांद सा दमकता चेहरा
ये नूर कहां से लाई है
हर विज्ञापन की यही लाइन है
खूबसूरत बनाना
आजकल व्यापार है
खूबसूरती के नाम पर
बिकते प्रसाधन हजार है
ग्राहक बेचारा हैरान
खरीद खरीद कर परेशान
कभी बोरोलीन का था राज
अब है दर्जनो असबाब
चाहे कुछ भी कहो
असर देता है दिखाई
कोई चमक उठे, किसी की चमक उङे
फर्क तो पङता है भाई
चित्रा बिष्ट