संयम धर के क्यों जीना है
जब जीवन ही कुछ दिन का है
इच्छाओं पर क्यों काबू हो
हर सपने को पूरा कर लो
क्या बनना है कहां रहना है
कब चुप रहना कब कहना है
दिन रात के इस चिंतन ने
सब लोगों का सुख छीना है
संयम धर के क्यों जीना है
पढ़ लिख अच्छे नंबर लाओ
नंबर आये तो नोट कमाओ
फिर रोटी, कपङा और मकान
जुट जाओ जोङने में सामान
कङवी दवाओं के घूंट पी
फिर बाकी जीवन बीतना है
संयम धर के क्यों जीना है
चित्रा बिष्ट