Poetry 1 min read 181.3K reads

फिर उसी गली से गुजरना हुआ


फिर उसी गली से गुजरना हुआजहां कभी तुमसे मिलना हुआ

रास्तों में वही सुगबुगाहट थीहर कदम पर तेरी आहट थी

नहीं था तो बस तेरा सायाफिर भी तुझे करीब ही पाया

माना चला गया अब दूसरे जहांयादें सांस लेती है अब भी यहां

चित्रा

Read more Earn more Learn more