नये की चाह तो है मन में
नया कहां कुछ रहा जीवन में
वही मैं हूँ और वही हो तुम
वही सन्नाटा, वही जज्बात सुन्न
वही बेरौनक सुबह और शाम
वही होठों पर फीकी सी मुस्कान
वही जिंदगी की आपाधापी
वही कुछ सवाल जगव्यापी
अक्सर बिना बात का वाद विवाद
वही मौन के आगोश में खयालात
दिल भारी रहता गहरी उलझन से
चेहरा भी डूबा अनायास शिकन में
नए की चाह तो है मन में
नया कहां कुछ रहा जीवन में
चित्रा