मेरा शहर कितना
बदल चुका है
ना खुला आंगन रहा
ना छत का मजा है
सड़के चौड़ी है बहुत,
बड़ी बड़ी हैं गाड़ियाँ
सिमट गई पर यादें,
सिकुड़ी सी है गलियां
उगता कंक्रीट का जंगल
बूढ़ा बरगद झुका सा है
मेरा शहर कितना
बदल चुका है
नएपन की महक
महसूस होती हवाओं में
यादों की खुशबू मगर
खो चुकी फिजाओं से
सिर्फ सुखे दरख्त और
टूटे मकानों का सिलसिला है
मेरा शहर कितना
बदल चुका है
चित्रा