होली का माहौल रंगों का मौसम आया 

मनमर्जी करते सब, इसने उसको भिगाया


लाल, नीले पीले रंगों से रंग देंगे

चिल्ला चिल्ला कर गायेंगे, सब को तंग कर देंगे


गुजिया और मिष्ठान जी भर के खाने है

अरे मीठा खाने के तो अनगिनत बहाने है


रंगों का मौसम है, हम भी रंग जमाएंगे

अबकी बार जी भर के नाचेंगे और गायेंगे 


तो माफ करना गर कोई गलत बात मैंने बोली है 

और जी भर के धमाल मचाना इस होली में 


चित्रा