तेरे जाने की ख़ुशी में सब मग्न है

 आदिम की बस्ती में आज जश्न है


   पर क्यों, तूने तो बहुत कुछ दिया

   हसीन लम्हे, कुछ मीठा कुछ तीखा


  हाँ, थोड़ा बहुत लिया भी

  हाँ, तकलीफ़ों में मैं जिया भी


 परम्परा ही निभायी, यही है जीवन

 अब देनी है विदाई हो प्रसन्न मन


   याद रखेंगे हर गुजरा हुआ पल 

वही तुम, वही हम, बस तारीख़ गई बदल


   चित्रा बिष्ट