गर रिश्ते पसंद से बन पाते
जिंदगी को मायने मिल जाते
अपनापन पाते फिर अपनो से
दूरी ना बनती सपनों से
मेरी खुशी पर वो भी खुश होते
शायद रोने पर आंसू पोंछते
दर्द समझते और फर्ज समझा पाते
मुश्किल हालात आसान हो जाते
गर रिश्ते पसंद से बना पाते
जिंदगी को मायने मिल जाते
चित्रा