उससे आगे कोई स्वप्न नहीं थे .....

एक पृथ्वी के लिए सूरज का होना

उसके अस्थित्व को दर्शाता हैं ठीक

वैसे ही तुम्हारा होना मेरे जीवन का उजाला था


किसी मछुआरे के झाल में फंसी हुई मछलियों

की तड़प जैसा महसूस करता हु आजकल


काश! की कोई जीवन में जल से टकराती हुई

सूरज की किरणों जैसा प्रतिबिंब होता तुम्हारे जैसा

तो उसी को निहारता और जीवन जी लेता मगर

यहां बस कविताओं का शोर हैं


हर दिन एक नए पन्ने को पलटती है और

तुम्हें उस पन्ने का रूप देती हैं।


तुमसे आगे कोई स्वप्न नहीं थे।।