थक गया हूँ मैं प्रभु,
तेरे बुलावे के इंतजार में,
कब बुलाओगे हे जग के नाथ मुझको,
अपने पुरी धाम में।।
आँखें तरस गई हैं तुझे देखने को,
रहा नहीं जाता तुझसे मिलने को।
लगता है भूल गए हो आप मुझसे,
पर फिर भी राह देखता हूँ तेरे बुलावे की।
बलभद्र संग सुभद्रा है आपके साथ,
भुजाएं हैं आपकी जैसे गले लगाने को।
बुला लो न हे जगन्नाथ,
तरस रहा हूँ मैं तुमसे मिलने को।
-chinu mishra (Tanmay mishra)
