उत्तर-पूर्व को 'चीनी' कह टालते हैं,
अपनों के सीने में खंजर डालते हैं।
सोचो, कैसा दर्द तुम पाओगे,
जब अपने ही देश में पराए कहलाओगे?

बिहार सुन 'गवार' कह देते हैं,
इस पावन माटी को अपमानित करते हैं।
झारखंड को 'जंगली' जो पुकारते हैं,
वे खुद अपनी ही संस्कृति कुल्हाड़ते हैं।

दक्षिण का सांवला रंग देख जो चिढ़ाते हैं,
क्या वे इंसानियत में खुद को पास पाते हैं?
हर बात पर सरकार को कोसना दस्तूर है,
सवालों में यहाँ हर मज़दूर और हुज़ूर है।