~ पहली मुलाकात ~


बस यूँ ही चलते चलते उनसे मुलाकात हो गई

कुछ उनकी कुछ हमारी मीठी सी बात हो गई

सुबह ना जाने कब शाम हो गई


अब उनसे मिलने के बहाने 

ढूँढने लगे हैं हम

पता नहीं क्यों उनके आने से

अब ज्यादा खुश रहने लगे हैं हम

         

पता ही नहीं चला कि कब उनसे वो 

पहली मुलाकात हमारे अनकहे रिश्ते 

की एक नई शुरूआत हो गई


बस यूँ ही चलते चलते उनसे मुलाकात हो गई।।


                  - छवि