कट जाना चाहिए उन पैरों को,

जिनकी आहट से उसकी शांति भंग होती है,

कट जाना चाहिए उन हाथों को,

जिनकी कठोरता उसकी कोमलता को छलनी करती है।


खंडित हो जाना चाहिए वह मस्तिष्क,

जो सड़ी-गली कुंठाओं से भरा हो,

रुक जानी चाहिए धड़कन उस हृदय की,

जिसमें प्रेम नहीं, केवल वासना बसती हो।


जल जानी चाहिए वह मानसिकता,

जो परंपरा के नाम पर अत्याचार को पालती है,

ढह जाना चाहिए वह समाज,

जो अन्याय पर मौन साध लेता है।