इस स्याह रात की भी एक सुबह होगी

यह रात अंतहीन तो नहीं

क्या हुआ जो मंजिल नहीं मिली

यह इस सफर का अंत तो नहीं

बहुत मिलेंगे-बिछड़ेंगे इस सफर में

पर हर कोई अपना तो नहीं

व्यर्थ हैं ये आंसू, व्यर्थ है ये मोह,

किसी के न रहने से ये जिंदगी नहीं रुका करती,

इस स्याह रात की भी एक सुबह होगी

जिसका सूरज कोई और कोई नहीं हम खुद होंगे।