सपनों के टूटने से भी बुरा होता है,
सपनों का मर जाना,
आँखों में कोई चमक नहीं बचती,
और मृत्यु भी आलिंगन स्वीकार नहीं करता।
टूटे हुए सपने फिर भी झिलमिलाते हैं कहीं,
सुने आसमान में भी चमक दिखाते हैं कहीं।
पर जो मर जाएँ, वो कब्र बन जाते हैं,
दिल के किसी कोने में दफ्न हो जाते हैं।
सपनों की सांसें जब थम जाती हैं,
रूह के भीतर खामोशी जम जाती है।
कोई दीप नहीं, कोई राह नहीं,
बस खालीपन की धुंध बच जाती हैं।
