तेरे वर्तमान को देखकर तेरा अतीत भुलाया था मैंने,

तू न हारा था न आज हारेगा ऐसा सबको बताया था मैंने,

अबके कप उठाएगा ऐसा खुद को विश्वास दिलाया था मैंने।


मगर एक बार फ़िर वहीं इतिहास को दुहराया है तूने,

वक्त भर चला था जिन जख्मों को उनको फिर से उकेड़ा है तूने,

विश्व विजेता बनने के सपनो को आंसुओ में बहाया है तूने।


आज की हार के बाद मैंने बहुत समझाया है खुद को,

क्रिकेट सिर्फ एक खेल है ये बार-बार बताया है खुद को,

कभी विश्व कप हमारा होगा ये दिलासा दिलाया है खुद को।