इतनी सर्द भरी रातों में तुम लिहाफ़ बन कर जो थर्मल रेजिस्टेंस बढ़ा रही थी , इसकी आदत तो बिल्कुल भी नहीं थी पर डर भी था कि अगर हो गई तो शायद कहीं बीमार ना पड़ जाऊं , लो जिसका डर था वहीं हुआ . क्यों मेरे होंठो पर अपने बोल लिख्खे , आखिर क्यों ? इसका अंजाम तुमको शायद पता ही नहीं होगा , मेरी ज़ुबान तुम्हारी हो गई है. तुमने जो मुझको अपने गुरुत्वाकर्षण से जकड़ा था उससे आज तलक दूर ना हो पाया , दूरी बढ़ती जा रही मगर बल का परिमाण बढ़ता जा रहा , मैंने तो ऐसा पढ़ा ही नहीं था जो भी तुम कर रही हो वो हैं क्या आख़िर ? तुम्हारी चाहत की आग उस कॉन्स्टेंट वॉल्यूम प्रॉसेस की तरह लग रही हैं जो सिर्फ मेरी इंटर्नल एनर्जी बढ़ा रही हैं जिसका दुनियां के सामने कोई वजूद रह ही ना गया हो . तुम्हारी हर एक याद मुझे पॉवर स्ट्रोक की तरह लगती हैं जो ज़िदंगी चला रही हैं , खुशी तो हो ही रही होगी यह जानकर क्यों ? मगर याद रखना होगा तुमको कि एग्जॉस्ट स्ट्रोक भी होता हैं जो नई ज़िदंगी जीने का मौक़ा देता हैं , फिर से किसी की डेंसिटी में खुद डूब जाने का , पर इस बार फर्क इतना ही होगा बस कि मेटा सेन्टर हमारा उनकी सेन्टर ऑफ ग्रैविटी से ऊपर होगा ।