ज़मी-आसमां तो है पर अपना कोई जहाँ नही है ……॥
आखिर अनाथ हुं मेरी कोई माँ नही है ……॥
भला मै क्या जानूं इन धागो कि कीमत
कलाई पे आज-तलक कोई धागा बंधा नही है ……॥
ड़र लगता है आज भी ज़माने कि ठोकरे से
ये बच्चा किसी कि उंगली पकड़-कर चला नही है
खुशबु रंगत, सत-संगत मे पाता भी कैसे
ये पौधा किसी घर के आंगन मे पला नही है ……॥
धूप,बारिश , धूल-मिट्टी ने पाला है हमको
किसी कि बाहों का झूला, आंचल मिला नही है
ऐ-खुदा मंंजिल ना सही हमे कोई रास्ता तो दे
ये इल्तिजा है एक मज़लूम कि कोई गिला नही है ………॥