तुमसे कहनी है कुछ बातें,
ज़रा रुक कर हमारा इंतज़ार करोगे?
डूब चुकी हूँ तुम्हारी मोहब्बत में,
कहो न; तुम भी मुझसे प्यार करोगे ?
तड़पती है दीदार को आंखें मेरी,
तुम भी क्या मुझसे आंखें चार करोगे?
बहुत हो गया यूँ देख के शर्माना,
मैं ही कहती रहूँ या तुम इकरार करोगे?
तुमने जुबाँ से कहा नहीं, तो मालूम नहीं;
तो कहो न तुम भी मुझसे प्यार करोगे?
