कभी-कभी भुला देना अच्छा,
यादों का बोझ कम करना अच्छा।
दर्द की दरिया में खुद को डुबोना,
कुछ पल के लिए सूकून लेना अच्छा।
वो लम्हें जो दिल को चीरते हैं,
उनसे नज़रें फेरना अच्छा।
गहरे ज़ख्मों को न हवा देना,
पर मरहम लगाना अच्छा।
जिन राहों पर चले थे कभी साथ-साथ,
उन राहों को अकेले छोड़ना अच्छा।
अभि जो ख़्वाब टूटे थे चुपचाप,
उन ख़्वाबों को दफ़नाना ही अच्छा।
जिन रिश्तों में अब सिसकियां हैं,
उनसे दूर हो जाना अच्छा।
कभी-कभी भुला देना अच्छा,
यादों का बोझ कम करना अच्छा।
