गुरु के चरणों में बसी, सच्ची शांति और धैर्य।
उनके बिना अधूरा, हर एक मानव का कार्य॥

अभि गुरु वाणी में है, सच्चे ज्ञान का सार।
उनके बिन न होत है, जीवन की नैया पार॥

गुरु की दृष्टि से मिलता, अंधकार में उजियारा।
उनकी कृपा से संभव है, जीवन का किनारा॥

गुरु की शिक्षा अमूल्य, अभि सच्चे मार्ग का दान।
उनके बिना होता नहीं, जीवन का सच्चा भान॥

गुरु शब्दों में बसता, सच्चा जीवन का अर्थ।
बिन उनके अधूरा, अभि हर जीवन कर्तव्य॥